मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सोशल मीडिया का
क्रेज एक महिला यूट्यूबर को भारी पड़ गया। रचना गुर्जर ने दो दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल पर सोने-चांदी के जेवर दिखाते हुए वीडियो अपलोड किया था। आशंका है कि इसी वीडियो के आधार पर चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया।
घटना नरवर थाना क्षेत्र के मोहानी ख्यावदा गांव की है, जहां देर रात चोर तार फेंसिंग काटकर घर में घुसे। उस वक्त रचना अपने पति ऊदल सिंह गुर्जर के साथ सो रही थीं। चोरों ने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और घर में लगे CCTV कैमरों का रुख ऊपर कर दिया, ताकि घटना रिकॉर्ड न हो सके।
इसके बाद चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर करीब 1.91 लाख रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, चार अंगूठियां, चांदी के जेवर और अन्य सामान चुरा लिया। चोरी गए माल की कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के पानीपत में बहू के पहनावे और मारपीट से तंग आकर सास-ससुर ने सुसाइड कर लिया। दोनों उसे कपड़ों को लेकर टोकते थे, जिसपर आए दिन झगड़ होता था। विवाद होने पर बहू दोनों से मारपीट भी करती थी और बेटा भी कुछ नहीं कहता था।
परिजनों ने बताया कि बहू दिल्ली के मॉडर्न परिवार में पली-बढ़ी थी और वह शादी के बाद गांव के माहौल में ढलने को तैयार नहीं थी। वह दिल्ली का कल्चर छोड़ना नहीं चाहती थी। उसके पहनावे और रील्स बनाने के शौक को लेकर अक्सर सास-ससुर टोका-टाकी करते थे, जो धीरे-धीरे बड़े क्लेश का रूप लेने लगा।
इसी से परेशान होकर दोनों ने सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया