3 лет - перевести

गिरफ्तारी से बचने को हाईकोर्ट पहुंचे पूर्व मंत्री आशू:2000 करोड़ टेंडर घोटाले का आरोप; कार्रवाई से पहले 7 दिन का नोटिस मांगा
पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने याचिका दायर कर कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है तो इससे पहले 7 दिन का नोटिस दिया जाए। आशू पर फूड एवं सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट में 2 हजार करोड़ के टेंडर में घोटाले का आरोप है। इसकी जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो कर रहा है। आशू को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
गिरफ्तारी से बचने को हाईकोर्ट पहुंचे पूर्व मंत्री आशू:2000 करोड़ टेंडर घोटाले का आरोप; कार्रवाई से पहले 7 दिन का नोटिस मांगा
चंडीगढ़7 घंटे पहले

2000 करोड़ टेंडर घोटाले का आरोप; कार्रवाई से पहले 7 दिन का नोटिस मांगा|पंजाब,Punjab - Dainik Bhaskar
पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू।
पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने याचिका दायर कर कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है तो इससे पहले 7 दिन का नोटिस दिया जाए। आशू पर फूड एवं सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट में 2 हजार करोड़ के टेंडर में घोटाले का आरोप है। इसकी जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो कर रहा है। आशू को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।


आशू ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा कि उनके खिलाफ अगर कोई शिकायत है तो उसकी सही ढंग से जांच की जाए। राजनीतिक बदलाखोरी के मकसद से पंजाब की AAP सरकार कार्रवाई न करे। हाईकोर्ट में जल्द इस मामले की सुनवाई हो सकती है।

आशू पर आरोप, 20-25 लोगों को फायदा पहुंचाया

आशू पर 2 हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का आरोप लगाया जा रहा है। विजिलेंस इसकी जांच कर रही है। आशू पर छोटे ठेकेदारों ने आरोप लगाए थे कि पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर में गड़बड़ी की गई। छोटे ठेकेदारों को नजरअंदाज कर 20-25 लोगों को फायदा पहुंचाया गया। हालांकि आशू का कहना है कि यह टेंडर डीसी की अगुवाई वाली कमेटियां अलॉट करती हैं। उनके खिलाफ साजिश के तहत आरोप लगाए जा रहे हैं।

आरोपों को नकार चुके आशू
आशू अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार चुके हैं। उनका कहना है कि यह टेंडर जिला स्तर पर डिप्टी कमिश्नर की कमेटी मंजूर करती है। इसलिए उन्हें इसके लिए जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। वह इसे राजनीतिक बदलाखोरी के लिए साजिश करार दे चुके हैं।

image