2 yrs - Translate

सेवा भारती समिति, काशी प्रांत द्वारा अप्रतिम शौर्य के महानायक, कुशल नेतृत्वकर्ता एवं अपनी संगठन शक्ति से सबको विस्मित कर देने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व प्रसिद्ध महानाट्य जाणता राजा (दूरदर्शी राजा) का मंचन एम्फीथिएटर, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में दिनांक 21 से 26 नवंबर प्रतिदिन सायंकाल 5:30 बजे से 80 बजे तक किया जाएगा।

इस आयोजन का उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के माध्यम से जनमानस में राष्ट्र प्रेम जगाना, अपनी संस्कृति, संस्कार एवं गौरवशाली इतिहास को जनमानस तक पहुंचाना है, जिससे आज की युवा पीढ़ी प्रेरित हो सके तथा एक कुशल शासक के गुणों से अवगत हो सके। इससे प्राप्त सहयोग धनराशि से सेवा भारती द्वारा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर हॉस्पिटल, सुंदरपुर, वाराणसी के समीप रोगियों एवं उनके परिचारकों के आवास व भोजन के लिए भवन निर्माण कराना एवं विभिन्न सेवा प्रकल्पों का संचालन करना है।

काशी की पावन धरा पर प्रथम बार आयोजित होने वाले इस महान नाटक के द्वारा अपने गौरवशाली अतीत के पुनः स्मरण एवं राष्ट्र जागरण की इस महायज्ञ में आप सब परिवार उपस्थित होकर हमारा उत्साहवर्धन करें।

कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए कृपया निम्नलिखित नंबर पर संपर्क करें।

image