2 Jahre - übersetzen

ज्यादा से ज्यादा फॉलो करे
और शेयर जरुर करे
भोजपाली बाबा: श्रीराम मंदिर बनने तक शादी न करने का लिया था संकल्प, अब अयोध्या से आया निमंत्रण
"मुझे भरोसा नहीं था कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण आएगा और जब आया तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा." ये शब्द हैं रविन्द्र गुप्ता उर्फ भोजपाली बाबा के. मध्य प्रदेश के बैतूल में सनातन धर्म का प्रचार कर रहे भोजपाली बाबा को अयोध्या श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण आया है. निमंत्रण आने से बाबा खुश हैं और उनके भक्तों में भी खुशी है. बाबा ने संकल्प लिया था कि जब तक भव्य राम मंदिर नहीं बनेगा तब तक अविवाहित रहेंगे. बाबा का संकल्प पूरा हो गया और गांव वाले उन्हें अयोध्या भेजने की तैयारी कर रहे हैं.
दरअसल, भोजपाली बाबा ने 32 साल पहले जब वे 21 के थे, तब श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण को लेकर संकल्प लिया था कि जब तक मंदिर नहीं बनेगा तब तक भी अविवाहित रहेंगे. राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने अपना परिवार त्याग दिया और संत बन गए. अब सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैं और समाज सेवा कर रहे हैं. अब भोजपाली बाबा 52 साल के हो गए हैं और अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं.

image