2 Jahre - übersetzen

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा की सिक्वल पुष्पा 2 काफी समय से चर्चाओं में हैं। फिल्म को लेकर फैंस उत्सुक हैं तो मेकर्स ने कुछ महीनों पहले इसका रिलीज डेट भी घोषणा करी हैं। मेकर्स ने घोषणा करी थी की फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। लेकिन कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि फिल्म का रिलीज डेट मेकर्स ने पोस्टपोन कर दिया हैं। कहा जा रहा था कि फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार अपने क्राफ्ट से अभी खुश नहीं हैं इसलिए फिल्म के रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया हैं। लेकिन खबरों के मुताबिक अब मेकर्स ने इस अफवाह का खंडन किया है और कहा कि फिल्म तय डेट पर ही रिलीज होगी। अब फिल्म इस साल 15 अगस्त को ही रिलीज होगी। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का अब अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन से क्लैश होना भी तय हैं। दोनों ही बिग बजट फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। यह इस साल की एक बहुत बड़ी फिल्मी क्लैश होनेवाली हैं।

image