भारत को पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले महान कप्तान कपिल देव पर बनी फिल्म 1983 तो आपने देखी होगी इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई थी तो वही दीपिका पादुकोण कपिल देव की वाइफ की रोल में नजर आई थी.
रियल लाइफ की बात करें तो कपिल देव की वाइफ का नाम रोमी भाटिया है और साल 1980 में इन दोनों की शादी हुई.
दोनों की मुलाकात 1979 में कपिल के दोस्त सुनील भाटिया के माध्यम से हुई थी. दोनों मिले और नजदीकियां बढ़ने लगीं. मन ही मन कपिल रोमी का चाहने लगे थे, जिसके बाद कपिल ने अपने प्यार का इजहार किया.