2 años - Traducciones

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों एनिमल फिल्म के वजह से चर्चाओं में हैं। रश्मिका की यह फिल्म 900 करोड़ के करीब कमाई करके ब्लॉकबस्टर हो चुकी हैं। इन दिनों एनिमल के वजह से चर्चा में रह रही रश्मिका अपनी पर्सनल लाइफ के वजह से फिर से चर्चा मे आ गई हैं। काफी समय से रश्मिका और विजय देवरकोंडा की अफेयर की खबरें आ रही थी। दोनों को कोइ बार एकसाथ देखा गया हैं। एनिमल के प्रोमोशन के दौरान भी मजाक करते हुए रणबीर ने रश्मिका के सामने देवरकोंडा का जिक्र कोइ बार किया हैं। और अब कहा जा रहा हैं कि दोनों सगाई करने जा रहे हैं। इंस्टेंट बॉलीवुड के रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका और देवरकोंडा फरवरी महीने में सगाई कर सकते हैं। हालांकि इसपर रश्मिका ओर विजय देवरकोंडा के तरफ से कुछ भी बयान नहीं आया हैं। बता दे रश्मिका मंदाना ने पहले भी सगाई करी थी। उन्होंने कुछ सालों पहले साउथ के एक्टर और फिल्ममेकर रक्षित शेट्टी के साथ सगाई करी थी। हालांकि दोनों ने शादी नहीं किये। किसी वजह से दोनों का सगाई के बाद ब्रेकअप हो गया।

image