2 yrs - Translate

13 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी बिहार रणजी टीम से बाहर, दोनों ही मैचों में नही चला था बल्ला, दो परियों मे शून्य पर हुए थे आउट।
लगातार दो मैचों में खराब प्रदर्शन करने के बाद 13 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की बिहार रणजी टीम से छुट्टी हो गई है। महज 13 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी खूब चर्चाओ में आए थे। उनके पिता दावा कर रहे थे कि वैभव ने पूरे देश में सबसे कम उम्र में रणजी क्रिकेट में डेब्यू किया है। इस हिसाब से वैभव ने सबसे कम उम्र में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा था जब उन्होंने मुंबई के खिलाफ मैच में डेब्यू किया।
बता दें कि डेब्यू मैच के दौरान उनकी उम्र करीब 12 साल 284 दिन थी। वैभव अपने खेले हुए दोनों ही मैच में फ्लॉप साबित हुए। वैभव पहले मैच की दोनों परियों में महज 31 और 12 रन ही बना सके थे। वहीं अपने दूसरे मुकाबले मे वैभव दोनों ही परियों मे खाता भी नही खोल पाए।
#biharranjiteam #cricket #bihar #sachintendulkar

image