बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम के लिए ये साल बेहद खुशियों से भरा होने वाला है. दरअसल, यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर के घर में जल्द ही नन्हा मेहमान का स्वागत करने वाले हैं. यामी प्रेग्नेंट हैं और इसी साल अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. हालांकि फिलहाल एक्ट्रेस ने अपने नन्हे मेहमान की आने की खुशी फैंस के साथ शेयर नहीं की है. उन्होंने अभी तक अपनी प्रेगनेंसी को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है.