2 años - Traducciones

क्या सच में 4 साल बाद अग्निवीरों को सरकारी नौकरी मिलेगी ?

मोदी सरकार के द्वारा सैनिकों, पूर्व सैनिकों व युवाओं के साथ नियुक्तियों में किए घोटालों को पढ़िए 👇

1⃣ पूर्व सैनिकों के 7.70 लाख खाली पदों पर नियुक्ति पत्र न देने का घोटाला !!

DGR की जून 2021 की रिपोर्ट के आधार पर पूर्व सैनिकों के लिए 8 लाख 10 हज़ार से ज़्यादा पद केंद्र सरकार के महकमों में आरक्षित हैं, लेकिन वर्तमान में 7 लाख 70 हजार से ज़्यादा पद (95%) खाली हैं ।

प्रशन:- जिस मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों के 7.70 लाख पद (95%) ख़ाली रखे हुए है, क्या वो 4 साल बाद अग्निवीरों को नौकरी देगी❓

2⃣ अग्निपथ स्कीम लागू करके सलाना 40 हजार पदों का घोटाला !!

फ़ौज में प्रतिवर्ष 80 हजार भर्तियां होती थी, लेकिन अग्निपथ स्कीम में सिर्फ 40 हजार युवाओं को सिर्फ 4 साल के लिए रोजगार मिलेगा। मोदी सरकार 40 हजार प्रतिवर्ष नौकरियों का गबन कर रही है !

◾प्रशन:- जिस मोदी सरकार ने अग्निपथ स्कीम के तहत 40 हजार (सालाना) जवानों को सेना में कम कर दिया, क्या वो 4 साल बाद अग्निवीरों को नौकरी देगी❓

3⃣ कोरोना काल फ़ौज में 2.75 लाख भर्तियां न करने का घोटाला !!

फ़ौज में सालाना 80 हजार भर्तियां होती थी, कोरोना काल में 2020, 2021, 2022 में प्रतिवर्ष 80 हजार प्रतिवर्ष की दर से भर्तियां नहीं की गई जिससे फ़ौज में 2.75 लाख सैनिक कम हो गए !

◾प्रशन:- जिस मोदी सरकार ने महज़ 3 साल में सेना में 2.75 लाख पद कम कर दिए, क्या वो 4 साल बाद अग्निवीरों को नौकरी देगी❓

एक तरफ़ देश में बेरोज़गारी चरम पर है, दूसरी तरफ़ सेना में भी अग्निपथ जैसी योजना लाकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ व सेना को कम किया जा रहा है !

◾बड़ा प्रशन:- क्या मोदी सरकार का 2 करोड़ सालाना नौकरियों की तरह, 4 साल बाद अग्निवीरों को नौकरी देने की बात भी महज़ एक जुमला हैं !

सच ये ही है 👉 “29 फ़रवरी 4 साल में आता है, अग्निवीर 4 साल में जाता है"

जागो, उठो व देश की रक्षा के लिए लड़ो!

imageimage