भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव बागेश्वर बाबा से मुलाकात करते नजर आ रहे थे। सामने आई तस्वीरों में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ खेसारी लाल यादव काफी शानदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर जिस किसी ने भी इन दोनों को एक दूसरे के साथ में देखा है तब सभी लोग इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हर किसी का इस मौके पर यही कहना है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के बाद खेसारी लाल यादव भोजपुरी के नए किंग बनने वाले हैं।