अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय कई मौकों पर पब्लिकली रोमांस करते नजर आए है। एक अवार्ड शो के दौरान लेकिन अभिषेक और ऐश्वर्या को एक दूसरे से रोमांटिक होना महंगा पड़ गया। दरअसल एक अवार्ड सेरेमनी में अभिषेक बच्चन होस्टिंग पैनल में थे और ऐश्वर्या ने नीचे से उन्हें फ्लाइंग किस दिया जिसे देखकर अभिषेक बच्चन खुशी से नाचने लगे। इन दोनों के इस व्यवहार को देखकर वहां पर फराह खान काफी नाराज हुई और वह यह कहने लगी की तुम दोनों को यह सब करने का मौका घर पर नहीं मिलता क्या। फराह खान की इस बात को सुनकर दोनों बुरी तरह से झेंप गए।