2 лет - перевести

शक्तिमान धारावाहिक में तमराज किलविश का यादगार किरदार निभाने वाले सुरेंद्र पाल 71 सालों के हो चुके हैं। 71 साल की उम्र में भी यह अभिनेता छोटे पर्दे पर सक्रिय है और शानदार एक्टिंग का जलवा दिखा रहा है। अपने जमाने के सबसे दमदार अभिनेताओं में से एक सुरेंद्र पाल ने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी वह लोगों के बीच खूब चर्चा में रहे हैं क्योंकि उनकी शादी सिर्फ 6 सालों तक की चल सकी थी। लोगों को उम्मीद है कि यह अभिनेता ऐसे ही आने वाले समय में स्वस्थ रहेगा और लंबे समय तक लोगों का मनोरंजन करता रहेगा।

image