प्रसिद्ध चाची की दुकान बनारस के रविदास गेट( लंका- बीएचयू ) पर देखने में आप सभी को अजीब और बहुत छोटी जरूर दिख रही होगी ,लेकिन बता दें की यहाँ पर बनारस की मशहूर हींग की कचौड़ी-सब्ज़ी और जलेबी के लिए सुबह प्रातःकाल 7 बजे लाईन लगी है; तो आप लोग समझ सकते हैं की स्वाद कैसा होगा ।
काशी के लोग बताते हैं कि चाची तो अब नहीं रहीं , जब चाची थीं तो सुबह लजीज नास्ते के साथ-साथ बनारसी गालियाँ भी देती थी और लोग बड़े ही चाव से खाते थे ।वर्तमान में अब उनके बच्चे और पोते दुकान चलाते हैं गालियाँ तो नहीं मिलती पर हाँ स्वाद अभी भी कुछ वैसा ही है; जहां पर आज भी हर दिन लाइन लगती है और रोड किनारे पूराने तेल के कनेक्टर्स पर रख कर बेंच पर अच्छे से अच्छे वीआईपी लोग यहाँ चाची की दुकान का स्वाद चखने आते हैं; बना रहे बनारस 🤗🙏

image