नीरज चोपड़ा का लक्ष्य पेरिस ओलम्पिक से पहले 90 मीटर का आंकड़ा पार करना
टोक्यो और पेरिस के बीच सफलता ने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का लक्ष्य पेरिस ओलम्पिक से पहले 90 मीटर का आंकड़ा पार करना है और उनका कहना है कि जिस तरह से उनकी तैयारी चल रही है, यह जल्द ही कभी भी हो सकता है। प्रतियोगिता में चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 2022 स्टॉकहोम डायमंड लीग के दौरान आया, जहां उन्होंने 89.94 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। हालाँकि उन्होंने प्रशिक्षण में 90 मीटर की दूरी पार कर ली है, लेकिन प्रतिस्पर्धा में उन्हें अभी भी इसकी बराबरी करनी है।