2 Jahre - übersetzen

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्जुअल गेम्स में ली दिलचस्पी
शीर्ष गेमर्स से की मुलाकात, बढ़ाया हौसला
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के देश भारत को तकनीकी रूप से विकसित करने के लिए बेहद गंभीर हैं। वर्चुअल दुनिया हर किसी के जीवन का अहम हिस्सा बन गई है, इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत के शीर्ष भारतीय गेमर्स के साथ एक विशेष बातचीत की। इसमें गेमिंग संस्कृति, युवा आकांक्षाओं पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान विभिन्न खेलों में हाथ भी आजमाया।

image