कॉमनवेल्थ जूडो चैम्पियनशिप में जतिन ने जीते तीन मेडल
वापस लौटने पर स्कूल प्रबंधन ने किया जोरदार स्वागत
खेलपथ संवाद
सोनीपत। प्रताप स्कूल खरखौदा के जतिन ने माल्टा में आयोजित कॉमनवेल्थ जूडो चैम्पियनशिप में सीनियर व जूनियर वर्ग में दो गोल्ड व कैडेट वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। माल्टा में 4 से 7 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में 17 वर्षीय जतिन ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सीनियर व जूनियर वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल जीते। कैडेट वर्ग में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। वहां से वापस लौटने पर जतिन का शानदार स्वागत किया गया।