1 y - Translate

हमारे पड़ोस #श्रीलंका में भारत समर्थक राणासिंघे प्रेमदासा राष्ट्रपति का चुनाव हार गए। भारत विरोधी दृष्टिकोण रखने वाले अनुरा दिसानायके वहां के राष्ट्रपति चुने गए हैं। एक बड़ा झटका भारत की शांति और समृद्धि की संभावनाओं में बांग्लादेश की घटना क्रम से लगी है। हमको बार-बार गले लगाने वाले #अमेरिका ने ही कुछ ऐसी कूट रचना की भारत के साथ बांग्लादेश की ऐतिहासिक मित्रता की ध्वजवाहक शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़ना पड़ा। म्यांमार, मालदीप, नेपाल पहले से ही चीन के प्रभाव में हैं। #पाकिस्तान और अफगानिस्तान में खूंखार भारत विरोधी सरकारें हैं। एक मित्र भूटान भी है, हमारी विदेश नीति के ध्वज वाहकों को इस भारत विरोधी पड़ोस के उभार पर निरंतर नजर रखनी चाहिए। कहीं ऐसा तो नहीं है कि अमेरिका और चीन, दोनों हमारी मजबूत होती हुई जड़ों को हिलाने पर लगे हुए हैं !!
#india 🇮🇳🇮🇳
#america #pakistan #afghanistan #srilanka #bangladesh #bhutan #myanmar #maldives #nepal

image