1 y - Traduire

राज्यस्तरीय बालिका ताईक्वांडो चैंपियनशिप में शेखपुरा को तीसरा स्थान हासिल
शेखपुरा : बेगूसराय में संपन्न 4 दिवसीय राज्यस्तरीय बालिका ताईक्वांडो चैंपियनशिप में शेखपुरा की बेटियों ने परचम लहराते हुए चैंपियनशिप में तीसरा स्थान पाने में सफल हुई। जबकि मेजबान बेगूसराय की टीम ओवरऑल चैंपियन हुई। वहीं पटना की टीम दूसरे स्थान पर रही।
बेगूसराय के एमआरजीडी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक खेले गए 4 दिवसीय विद्यालय बालिका ताईक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के बालिका खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण ,6 रजत तथा 5 कांस्य पदक हासिल कर अपनी टीम को कुल 15 पदक दिलाई।
जबकि मेजबान बेगूसराय की टीम 10 स्वर्ण,5 रजत तथा 8 कांस्य पदक यानी कुल 23 पदक हासिल कर चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। वहीं दूसरे स्थान पर रही पटना की टीम ने 7 स्वर्ण ,2 रजत और 2 कांस्य पदक कुल 11 पदक हासिल की।
शेखपुरा की टीम पटना से महज 3 प्वाइंट कम पाने के कारण दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गई। बता दें कि बिहार खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेने गत 26 अक्टूबर को यहां से 23 सदस्यीय जिला टीम रवाना हुई थी।
जिला टीम के साथ कोच के रूप में बेगूसराय गए कुंदन कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में जिला टीम की ओर से करिश्मा कुमारी अंडर-22 किलोग्राम,
प्रिया कुमारी-अंडर-35 किलोग्राम में स्वर्ण तथा वर्षा कुमारी- अंडर-38 किलोग्राम में रजत पदक हासिल की। वहीं अंडर-17 ख़ुशी सिन्हा अंडर-59 किलोग्राम स्वर्ण पदक हासिल की।
रजत पदक- दीपमाला कुमारी अंडर-52 किलोग्राम,ख़ुशी कुमारी - अंडर-49 किलोग्राम,कांस्य पदक राज रुनझुन 32 किलोग्राम ,कांस्य पदक आयुषी कुमारी अंडर-68 किलोग्राम,अंडर-19 ,स्वर्ण पदक माही मेहता- अंडर- 44 किलोग्राम,रजत पदक नैना कुमारी- अंडर-46 किलोग्राम,सृष्टि कुमारी गुप्ता-अंडर-49 किलोग्राम,स्वेता कुमारी - अंडर-52 किलोग्राम ,कांस्य पदक अंशू प्रिया अंडर-40 किलोग्राम,कांस्य पदक शानू प्रिया -अंडर-42 किलोग्राम में हासिल की।कोच के रूप में कुन्दन कुमार, हर्ष उज्ज्वल, किरन कुमारी, खुशुबु कुमारी, उर्मिला कुमारी साथ गई थी। खेल उपाधीक्षक धर्मराज कुमार तथा जिला ताई क्वांडो संघ के सचिव विश्वजीत कुमार सहित दर्जनों खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को फोन कर सफलता पर बधाई दी है।

image