1 y - übersetzen

उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल
रिखणीखाल रा0 इ0 कालेज कर्तिया पैनो
हुनर है तो कदर है- जी हां दगड्यो उत्तराखंड में अगले वर्ष 28 जनबरी 2025 में आयोजित नेशनल गेम्स के लिये उत्तराखंड महिला बॉलीबाल टीम का चयन कर लिया गया है। जिसमे पौड़ी जिले से दो महिला खिलाड़ी कुमारी ईंना, व ईशा का चयन हुआ है। ये दोनों खिलाड़ी 18 नवम्बर से रुद्रपुर में टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
आपको यह जानकर अति प्रसन्ता होगी यह दोनों बेटियां हमारे आदरणीय धीरज भाई जी की बेटियां हैं। जो रिखणीखाल जुई सेरा के निवासी हैं।
ग्राम कर्तिया जुई सेरा की ये दोनों बेटियाँ नेशनल बॉलीबाल गेम में उत्तराखंड के लिये प्रतिनिधत्व करेंगी।
पौड़ी गढ़वाल बॉलीबाल एसोसिएशन प्रभारी आदरणीय संदीप गुसाईं जी ने दोनों खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जाहिर की है और भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी है।
दोनों बेटियों को उज्वल भविष्य की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

image