1 y - перевести

विश्व ताइक्वांडो पूमसे चैम्पियनशिप में डॉ. अशोक लेंका दिखाएंगे जौहर
अरुणाचल की रूपा बायोर भी हांगकांग में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। 30 नवम्बर से चार दिसम्बर तक होने वाली विश्व ताइक्वांडो पूमसे चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने भारतीय दल हांगकांग पहुंच चुका है। इस चैम्पियनशिप में 80 देशों के लगभग 1800 प्रतिभागी अपना कौशल दिखाएंगे। भारतीय दल में डॉ. अशोक लेंका और रूपा बायोर जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं।

image