24 C - Traduzir

मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में 'राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2024' के अंतर्गत' उत्तर प्रदेश की बेटी, अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलेटिक्स खिलाड़ी सुश्री सिमरन जी को 'अर्जुन पुरस्कार-2024' से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई!

आपने अपने अद्भुत खेल कौशल और अथक परिश्रम से न केवल उत्तर प्रदेश को, बल्कि पूरे भारत को अनेक बार गौरवान्वित किया है। हमें आप पर गर्व है।

आपका भविष्य उज्ज्वल हो, यही कामना है।