1 w - Traduire

उत्तराखंड के प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। पौड़ी गढ़वाल जिले को अपनी पहली महिला जिलाधिकारी मिल गई हैं। गुरुवार देर रात उत्तराखंड शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार, 2012 बैच की आईएएस अधिकारी स्वाति एस भदौरिया को पौड़ी गढ़वाल जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्य के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। 💐

image