16 ث - ترجم

महोबा, 17 अक्टूबर: सुभाष नगर मुहाल में हुई दिल दहला देने वाली घटना में खुशबू नाम की एक महिला ने अपने पति से विवाद होने पर अपनी 1 साल की बेटी को फांसी के फंदे पर लटका दिया। जानकारी के अनुसार पति शराब का आदी था। इस कारण घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा होते रहते थे। महिला अपने पति से अलग रहना चाहती थी, लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं था। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
#sanewsup #viral #trendingpost #****

image