11 saat - çevirmek

करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, भारतीय राजनीति के शिखरपुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती ‘सुशासन दिवस’ पर उन्हें सादर नमन एवं वंदन करता हूँ।
श्रद्धेय अटल जी ने अपने जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना, सुशासन की परंपरा और राष्ट्रीय एकता को सर्वोपरि स्थान दिया। उनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत को आर्थिक विकास और तकनीकी प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अटल जी वह चेतना थें, जिन्होंने लोकतंत्र को शोर नहीं बल्कि संवाद सिखाया। उन्होंने राजनीति को सत्ता नहीं बल्कि सेवा और संस्कार की यात्रा बनाया।
उनका साहसिक नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी कार्यकर्ताओं के हृदय में सदैव जीवंत रहेगा एवं राष्ट्र व जनसेवा के उनके विचार और दृष्टिकोण हमेशा हमें प्रेरित करते रहेंगे।

image