मध्य प्रदेश के सागर के एक युवक ने मुस्लिम धर्म त्यागकर हिंदू धर्म अपना लिया है। धर्म बदलने से पहले युवक का नाम असद खान था, लेकिन धर्म परिवर्तन के बाद अब वह अथर्व त्यागी कहलाएंगे। युवक ने यूपी के बनारस में जाकर पूरे विधि-विधान के साथ हिंदू धर्म में वापसी की। मध्य प्रदेश के सागर के एक युवक ने अपने जीवन का अहम फैसला लेते हुए इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म को अपनाया है। सागर निवासी असद खान ने बनारस जाकर पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ हिंदू धर्म में धर्म वापसी की है, उसने अस्सी घाट पर विधि विधान से पंच गव्य स्नान, फिर गंगा स्नान कर पवित्रीकरण किया। इसके बाद युवक का मुंडन कर, हवन पूजन कराया गया और फिर उसने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और शिवलिंग पर अभिषेक कर हवन पूजन किया। वह शाम को गंगा आरती में भी शामिल हुआ और भंडारे के साथ उसकी वैदिक विधि विधान से घर वापसी हुई।
#madhyapradesh #sagar #muslim #hindu