44 w - Translate

जमशेदपुर के रहने वाले धूम (उर्फ पिंटू) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'किरीस का गाना सुनेगा?' गाते नजर आ रहे हैं। इस एक वीडियो ने धूम की जिंदगी पूरी तरह बदल दी है।
​
वायरल होने से पहले यह अनाथ लड़का पेट भरने के लिए कूड़ा बीनने का काम करता था और माता-पिता के साये से वंचित होकर तंगहाली में जी रहा था। अब इंस्टाग्राम पर उसकी आवाज पर लाखों रील्स और मीम्स बनाए जा रहे हैं, जिससे वह रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गया है।

image