दिल्ली के जनकपुरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ सड़क के बीचों-बीच जल बोर्ड द्वारा खोदे गए एक गहरे गड्ढे ने एक बाइक सवार युवक की जान ले ली। हैरानी और गुस्से की बात यह है कि मौत के इस कुएं के पास न तो कोई बैरिकेडिंग थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड, और अंधेरे में यह लापरवाही एक हंसते-खेलते परिवार के लिए मातम बन गई। एक तरफ जहाँ आम आदमी अपनी गाढ़ी कमाई से इनकम टैक्स, रोड टैक्स और जीएसटी भरता है ताकि उसे सुरक्षित सड़कें मिलें, वहीं बदले में उसे ऐसे जानलेवा गड्ढे मिल रहे हैं। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सरकारी लापरवाही द्वारा प्रायोजित हत्या है, जहाँ एक युवक को सिस्टम की नाकामी की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
अगर आप भी मानते हैं कि टैक्स के पैसों से हरामखोरी बंद होनी चाहिए और अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए, तो इस खबर को इतना शेयर करें कि यह सिस्टम की नींद उड़ा दे।