जम्मू-कश्मीर के प्रवास के बाद आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास में नक्सल विरोधी अभियान और विभिन्न कार्यों की समीक्षा के लिए रायपुर पहुँचा।
31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से देश को पूरी तरह मुक्त करने के संकल्प में हम सफलता की ओर अग्रसर हैं। साथ ही, 9 फरवरी को शांत और समृद्ध बस्तर की पहचान बने ‘बस्तर पंडुम’ में यहाँ के जनजातीय बहनों-भाइयों के बीच रहूँगा।
