21 ore - Tradurre

समाज में एक तरफ जहां एक और दहेज के नाम पर बहुओं और बेटियों को परेशान किया जा रहा है। वहीं वर पक्ष ने दुल्हन पक्ष से सिर्फ एक रुपया और नारियल लेकर समाज में नया संदेश दिया है।
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र में गांव 3 एनपी निवासी प्रमोद थालोड़ की पुत्री मानसी का विवाह शुक्रवार को 63 एलएनपी निवासी वीपी सिंह के साथ विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। विवाह में वर पक्ष ने दिए गए कीमती उपहार और नकदी को लौटाकर सामाजिक संदेश दिया है। जिसकी अब हर कोई तारीफ कर रहा है।
डेढ़ करोड़ कीमत के उपहार- नकदी लौटाई
रायसिंहनगर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान वधू पक्ष की ओर से परंपरा अनुसार उपहार स्वरूप 1 करोड़ 1 लाख 51 हजार रुपए मूल्य की अचल संपत्ति, नकद राशि एवं कीमती सामान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर दूल्हे के पिता सुभाष चन्द्र गोदारा ने ऐसा निर्णय लिया, जिसने समारोह में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। उन्होंने पूरे सम्मान के साथ यह समस्त दहेज लौटाते हुए भावुक शब्दों में कहा हमें दहेज नहीं, बेटी चाहिए।

image