21 hrs - Translate

9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस केस के चलते तिहाड़ जेल जाने से पहले अभिनेता राजपाल यादव के भावुक बयान के बाद बॉलीवुड में एकजुटता की तस्वीर सामने आई है। इस मुश्किल घड़ी में अभिनेता सोनू सूद उनके समर्थन में आगे आए हैं। सोनू सूद ने न सिर्फ राजपाल यादव को अपनी आगामी फिल्म ऑफर की है, बल्कि बतौर साइनिंग अमाउंट एक राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मदद किसी तरह की चैरिटी नहीं है, बल्कि एक कलाकार के प्रति पेशेवर सम्मान और सहयोग का प्रतीक है। इसके साथ ही सोनू सूद ने फिल्म इंडस्ट्री और आम लोगों से भी अपील की है कि वे आगे बढ़कर राजपाल यादव की मदद करें और इस कठिन समय में उनका साथ दें।

image