उत्तराखण्ड के विभिन्न संगठनात्मक जिलों में प्रदेश ओबीसी मोर्चा द्वारा "श्रमिक संवाद कार्यक्रम" का सफल आयोजन किया जा रहा है , जहाँ केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रमुख बिन्दुओं पर गहन चर्चा की गयी।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ताओं ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए बताया कि यह बजट मात्र एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के उत्थान का संकल्प है। विशेष रूप से उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य में बजट के प्रावधानों को रेखांकित करते हुए बताया कि कैसे ये नीतियां हमारे पहाड़ी राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या आमजन उपस्थित रहे।
#viksitbharatbudget