4 horas - Traducciones

गुजरात के अहमदाबाद से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी 15 वर्षीय बेटी को मोबाइल की आदत से दूर रखने और पढ़ाई पर ध्यान लगाने के लिए कुछ समय के लिए अपने भाई के घर भेजा था। आरोप है कि वहां बच्ची के साथ गलत व्यवहार किया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब किशोरी अपने घर लौटी तो उसने अपनी बड़ी बहन को आपबीती बताई। इसके बाद परिवार ने महिला हेल्पलाइन से संपर्क किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
महिला हेल्पलाइन अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित बच्ची की मां सिंगल पैरेंट हैं और उनकी दो बेटियां हैं। छोटी बेटी इसी साल बोर्ड परीक्षा देने वाली है। काउंसलर ने बताया कि मां ने बेटी की भलाई सोचकर यह फैसला लिया था। जब मां फोन पर बेटी का हाल पूछती थीं, तो उन्हें भरोसा दिलाया जाता था कि बच्ची ठीक है और पढ़ाई कर रही है।
काउंसलिंग के दौरान सामने आया कि बच्ची मानसिक रूप से बेहद डरी और परेशान हो चुकी थी। उसके बयान के अनुसार, घर में भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया। डर और सदमे की वजह से वह न तो विरोध कर सकी और न ही तुरंत अपनी मां को कुछ बता पाई।
पूरा मामला सामने आने के बाद मां स्तब्ध रह गईं और उन्होंने संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया। हेल्पलाइन की टीम ने परिवार को मानसिक सहयोग दिया और पुलिस से संपर्क कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाने में मदद की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

image