5 ساعة - ترجم

नामीबिया के खिलाफ अभिषेक की जगह करेंगे संजू सैमसन ओपनिंग
क्या ईशान किशन भी होंगे बाहर, टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ीं
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। मौजूदा चैम्पियन भारत को गुरुवार को दिल्ली में होने वाले टी20 विश्व कप मैच में नामीबिया से किसी तरह का खतरा नहीं है, लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पेट के संक्रमण और ईशान किशन को अभ्यास सत्र में लगी चोट के कारण मुख्य कोच गौतम गंभीर सहित टीम प्रबंधन चिंतित होगा, क्योंकि इससे उनकी योजनाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

image