11 hrs - Translate

नई दिल्ली के द्वारिका के बाइक सवार 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की जान लेने वाली स्कॉर्पियो को एक नाबालिग चला रहा था और उस कार के अंदर उसकी बहन वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी। ये वीडियो जारी किया गया है जिसमें एक्सीडेंट का खौफनाक मंजर दिख रहा है। रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो से दिल्ली की सड़क पर हुए उस भयावह हादसे के बारे में नए खुलासे हुए हैं। फुटेज में वह क्षण कैद है जब बाइक सवार साहिल को सड़क पर जा रही एसयूवी ने 3 फरवरी को टक्कर मारी थी।

image