बिहार में भी लागू हुआ 'UP मॉडल': अब खुले में मांस बेचना पड़ेगा महंगा!
बिहार की नीतीश-भाजपा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में खुले में मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधान परिषद में स्पष्ट किया कि अब मांस बेचने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
नए नियम की 3 बड़ी बातें:
लाइसेंस अनिवार्य: बिना वैध लाइसेंस के मांस की बिक्री अब गैर-कानूनी होगी।
खुले में बिक्री बंद: सड़क किनारे या खुले में मांस लटकाकर बेचना प्रतिबंधित है, इसके लिए उचित कवर या दुकान होनी चाहिए।
सख्त कार्रवाई: दरभंगा सहित कई जिलों में इस पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है।