3 ore - Tradurre

दिल्ली के द्वारका में 3 फरवरी को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय साहिल धनेश्रा की मौत हो गई। साहिल का सपना विदेश जाकर मास्टर्स करने का था, जिसके लिए उसने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी में आवेदन किया था। विडंबना यह है कि उसकी मौत के कुछ दिनों बाद अब यूनिवर्सिटी से उसका 'एक्सेप्टेंस लेटर' (दाखिला पत्र) घर पहुँचा है।
जानकारी के अनुसार, हादसा तब हुआ जब एक नाबालिग चालक रील बनाने के चक्कर में गलत लेन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चला रहा था, जिसने साहिल की बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। साहिल अंतिम सेमेस्टर में बीबीए का छात्र था और उसने विदेश जाने के लिए खुद ही सारी तैयारी और लोन का इंतजाम किया था।
वह अपनी मां का इकलौता बेटा था और परिवार का सहारा बनने के लिए पढ़ाई के साथ छोटा कारोबार भी करता था। अब बेटे के अधूरे सपनों का पत्र हाथ में लिए मां इन्ना माकन इंसाफ की मांग कर रही हैं।

image