उत्तर प्रदेश के मेरठ में ट्रैफिक सिस्टम का एक अनोखा नमूना देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी आज मेरठ को एक साथ रैपिड रेल और मेट्रो की सौगात देंगे। इन कॉरिडो के शुरू होने के बाद शहर में ट्रिपल लेयर ट्रैफिक सिस्टम विकसित होता दिखेगा। दरअसल, मेरठ में एक स्थान पर तीन प्रकार की ट्रैफिक को चलत देखा जा सकता है। यहां सबसे नीचे मेरठ-गाजियाबाद के बीच पुराना हाइवे है। इसके ऊपर एलिवेटेड दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे है। वहीं, सबसे ऊपर दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर है। यह एक अलग नजारा पेश कर रहा है। साथ ही, मेरठ देश का ऐसा पहला शहर बनने जा रहा है, जहां रैपिड रेल नमो भारत ट्रेन और मेट्रो ट्रेन एक ही लाइन पर चलेंगी।

image