6 hrs - Translate

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में थाने के सामने लाल साड़ी में घूंघट ओढ़े हुए एक महिला शोहदे को तबीयत से धुनती नजर आई है। महिला ने महज 30 सेकेंड में युवक को 25 बार चप्‍पल और आठ बार लात से मारा। महिला के पति ने युवक को जमीन पर गिराकर उसका हाथ पकड़ लिया और महिला ने दनादन चप्‍पलों की बारिश कर दी। मौके पर मौजूद लोगों में से किसी ने युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। पुलिस ने शोहदे को गिरफ्तार कर लिया है।

image