5 Std - übersetzen

रिश्तों का बंधन जब नफरत में बदल जाए, तो अंजाम कितना भयावह हो सकता है, इसका उदाहरण मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव में देखने को मिला। यहां 55 वर्षीय रामप्रसाद की उनकी ही दो बेटियों ने गला रेतक'र हत्या कर दी।
घटना रविवार देर रात की है। रामप्रसाद घर के बाहर गैलरी में चारपाई पर सो रहे थे। आरोप है कि बड़ी बेटी कोमल और उसकी छोटी बहन ने दरांती से उनके गले पर कई वार किए। छोटी बहन ने पिता के पैर पकड़े रखे, जबकि बड़ी ने गर्दन, कंधे और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए। वारदात के बाद दोनों अपने कमरे में जाकर सो गईं।
सोमवार सुबह पत्नी चंद्रकली ने शव देखा तो चीख पड़ीं। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती पूछताछ में परिवार ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया, लेकिन दोनों बेटियां बार-बार बयान बदलती रहीं। सख्ती से पूछताछ में बड़ी बेटी ने जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पिता शादी को लेकर ताने देते थे, जिससे परेशान होकर दोनों ने दो दिन पहले ही हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दरांती बरामद कर बड़ी बेटी को जेल भेज दिया है, जबकि छोटी बहन को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

image