1 d - Traduzir

गणित का पेपर देते समय बेहोश हुई 10वीं की छात्रा, कुछ ही देर में हुई मौ/त 👇
मंगलवार सुबह मुरैना जिले के बानमोर कस्बे स्थित पंडित नेहरू कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कक्षा 10वीं की एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। छात्रा गणित का पेपर देने आई थी। परीक्षा के दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और छात्रा को इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की पहचान ग्वालियर जिले के चकुनारा गांव निवासी वर्षा कुशवाह के रूप में हुई है। घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर शोक का माहौल रहा। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

image