देहरादून स्थित आवास पर समृद्ध लोक परंपराओं के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
होली के मधुर लोकगीतों ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामूहिकता और लोकसंस्कृति का जीवंत प्रतीक है।
इस अवसर पर पधारी बहनों का हृदय से आभार, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने विभिन्न लोकगीतों के माध्यम से इस होली उत्सव को यादगार बनाया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।