22 Std - übersetzen

Gandhinagar में स्थित Gujarat Legislative Assembly को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 9 बजे विधानसभा के सेक्रेटरी को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।

एहतियात के तौर पर पूरे विधानसभा परिसर को खाली करवा लिया गया और वहां मौजूद सभी मंत्री, विधायक और स्टाफ को बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद सुरक्षा टीमों ने पूरे इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

आमतौर पर विधानसभा सत्र दोपहर 12 बजे शुरू होता है, लेकिन आज सत्र सुबह 9 बजे से निर्धारित था। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग पहले से ही मौजूद थे, जिन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

फिलहाल जांच पूरी होने के बाद हालात सामान्य होने की उम्मीद है और मंत्री व विधायक दोबारा सदन में लौट सकते हैं।

#gujarat #gandhinagar #assembly #bombthreat #breakingnews #securityalert #atcard #aajtaksocial

image