1 d - çevirmek

बरेली: त्योहारी सीजन पर मिलावटखोर मुनाफाखोरी में जुटे हुए हैं। बरेली में नवरात्र पर व्रत रखने वाले लोगों को मिलावट और दूषित कुट्टू का आटा बेच दिया गया। कुट्टू के आटे से बनी कचौड़ी खाने से 6 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। बीमार होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते ही खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने जिले भर में सैंपलिंग शुरू कर दी। इसके अलावा कुट्टू आटा बेचने वाले की दुकान भी बंद करा दी है।

image