21 hrs - Translate

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 शुरू होने से ठीक पहले ही इस टूर्नामेंट पर बड़ा सुरक्षा खतरा मंडराने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के धड़े जमात-उल-अहरार ने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर धमकी दी है. आतंकी संगठन ने क्रिकेट बोर्ड्स को साफ चेतावनी दी है कि वे अपने खिलाड़ियों को PSL में खेलने के लिए पाकिस्तान न भेजें. एक वरिष्ठ कमांडर के हवाले से कहा गया है कि अगर खिलाड़ियों के साथ कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी.

बताया जा रहा है कि यह धमकी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी है और इसकी पुष्टि भी की गई है. कमांडर ने यहां तक कहा कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि मैच न हो पाएं और खिलाड़ी मैदान पर न उतरें.इस धमकी के बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ जैसे बड़े नाम PSL 2026 में खेलने वाले हैं.

#psl | #pakistan | #openthreat | #aajtaksocial | #atcard

image