7 hrs - Translate

ईरान की राजधानी तेहरान में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब पाकिस्तानी दूतावास और राजदूत के आवास के बेहद करीब जोरदार धमाके सुने गए. राजनयिक सूत्रों के अनुसार, तेहरान पिछले 28 दिनों से लगातार हवाई हमलों का सामना कर रहा है, और यह ताजा घटनाक्रम उसी का हिस्सा है.

यह धमाके तेहरान के पासदारन जिले में गुरुवार रात करीब 8 बजे हुए. सूत्रों का कहना है कि दूतावास के ठीक सामने स्थित एक ईरानी सैन्य बेस इन हमलों का संभावित निशाना था. इसकी वजह से आसपास के इलाके में जोरदार धमाके सुनाई दिए.

एक वरिष्ठ राजनयिक ने 'जियो न्यूज' को बताया कि धमाके इतने तेज थे कि पूरा इलाका दहल गया. हालांकि, दूतावास की इमारत और कर्मचारियों के आवास सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा, "खिड़कियां नहीं टूटीं, लेकिन कर्मचारी इस घटना से काफी डरे हुए हैं." यह घटना ऐसे समय में हुई है डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी गई एक नई 'मोहलत' का दावा किया. उन्होंने कहा कि ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर 'अब 10 दिनों तक कोई हमले नहीं होंगे.

#tehranblast #iranisraelwar #pakistanembassy #middleeastcrisis #atcard #aajtaksocial

image