9 hrs - Translate

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सक्रिय सदस्य शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। आरोपी हाल ही में मेट्रो पोस्टर केस में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का हैंडलर था और बांग्लादेश से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। जांच एजेंसियों के मुताबिक यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से संचालित हो रहा था।
शब्बीर अहमद लोन सीधे तौर पर लश्कर के सरगना हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी के संपर्क में रहा है। वह बांग्लादेश में बैठकर भारत में आतंकियों की भर्ती और ब्रेनवॉश करता था। अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को कट्टरपंथी बनाया जाता और फर्जी दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड, बनवाकर उन्हें भारत में छिपाया जाता था। इसके अलावा, एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए संपर्क रखा जाता और दिल्ली व अन्य शहरों में रेकी भी की जाती थी।
| Delhi police | terror module bust | Lashkar e Taiba | ISI | Bangladesh | #delhipolice #terrormodule #let #breakingnews

image