13 hrs - Translate

सिंगापुर में हिंदू समुदाय की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक नए हिंदू मंदिर के निर्माण के लिए जमीन आवंटित की है। यह मंदिर यिशुन एवेन्यू 3 इलाके में बनाया जाएगा। इस मंदिर का नाम श्री गुरुवायूरप्पन अय्यप्पन मंदिर (SGAT) होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसका निर्माण कार्य इस साल अगस्त या सितंबर तक शुरू होने की संभावना है। यह मंदिर सिंगापुर का 25वां हिंदू मंदिर होगा। इससे पहले साल 2006 में अरुल्मिगु वेलमुरुगन ज्ञानमुनिश्वरर मंदिर का निर्माण हुआ था, जो सिंगापुर में बना 24वां मंदिर है।

image