4 hrs - Translate

बॉक्स ऑफिस पर अक्सर सुनामी आती है, लेकिन रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने जो कर दिखाया है, उसने बॉलीवुड के पिछले सारे कीर्तिमानों को बौना साबित कर दिया है. 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के महज 16 दिनों के अंदर ही भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जो तहलका मचाया है, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी.

फिल्म की रफ्तार को देखकर अब यह कहना गलत नहीं होगा कि इसने कमाई के मामले में एक ऐसी लकीर खींच दी है, जिसे पार करना आने वाले समय में किसी भी बड़ी फिल्म के लिए एक बड़ी चुनौती होगी.

फिल्म की कामयाबी सिर्फ देश तक सीमित नहीं है, बल्कि ओरवसीज में भी इसने झंडे गाड़ दिए हैं. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में ₹1,501 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू लिया है. महज दो हफ्तों के अंदर वर्ल्डवाइड इतनी बड़ी कमाई करने वाली यह अब तक की पहली भारतीय फिल्म बन गई है.

#dhurandhartherevenge #ranveersingh #adityadhar #bollywood #atcard #aajtaksocial

[Dhurandhar The Revenge box office collection, Ranveer Singh latest movie, Aditya Dhar film, Bollywood blockbuster 2026, Worldwide gross 1501 crore, Highest grossing Indian film, Box office record India]

image