8 hrs - Translate

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भयंकर लैंडस्लाइड के चलते होली–खड़ामुख सड़क मार्ग पर निर्माणाधीन सिंयूर पुल मंगलवार सुबह ढह गया। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह स्थायी पुल पिछले तीन वर्षों से निर्माणाधीन था और इसका काम लगभग पूरा होने वाला था। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि इस स्थान पर पहले एक लकड़ी का पुल था, जिस पर वाहनों का आवागमन बेहद जोखिम भरा था। करीब 80 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद यह स्थायी पुल आसपास के गांवों को जोड़ने की उम्मीद बनकर तैयार हो रहा था, लेकिन पुल के टूटने से एक बार फिर स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह घटना सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में है।

#himachalpradesh #chamba #bharmaur #landslide #bridgecollapse SinyurBridge ATReel AajTakSocial